सरायपाली में ट्रेलर की टक्कर से बाइक सवार घायल, पुलिस ने चालक के खिलाफ दर्ज किया मामला

SHARE:

सरायपाली । ग्राम बैतारी चौक के पास ट्रेलर और बाइक की टक्कर से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना 31 जनवरी 2026 को सुबह लगभग 10:30 बजे हुई।

प्यारी लाल साहू ने पुलिस को शिकायत दी कि उनका चचेरा भाई जगत राम साहू, अपनी मोटरसाइकिल प्लेटिना CG 06 GD 1253 में सरायपाली जा रहा था। इसी दौरान पीछे से आ रही ट्रेलर CG 04 PS 1324 ने लापरवाहीपूर्वक टक्कर मार दी। हादसे में जगत राम साहू के दाहिने पैर में चोट लगी और बाइक भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

घायल को डायल 112 वाहन से शासकीय अस्पताल सरायपाली लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें VY हॉस्पिटल, रायपुर रेफर किया गया, जहाँ उनका उपचार जारी है।

पुलिस ने ट्रेलर चालक के खिलाफ धारा 125(a)-BNS और 281-BNS के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

Amit sahu
Author: Amit sahu

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई