अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने भारत पर टैरिफ घटाया, पीएम मोदी ने किया स्वागत

SHARE:

टैरिफ 25% से घटाकर 18%, बढ़ेगा भारत-अमेरिका व्यापार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर लगाए गए पारस्परिक टैरिफ को 25 प्रतिशत से घटाकर 18 प्रतिशत करने की घोषणा की है। इस फैसले की जानकारी उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ सोशल’ पर साझा की।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा – भारत-अमेरिका संबंधों में सकारात्मक कदम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस कदम का स्वागत करते हुए इसे दोनों देशों के आर्थिक सहयोग के लिए एक सकारात्मक कदम बताया। पीएम मोदी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा कि ‘मेड इन इंडिया’ उत्पादों पर टैरिफ में कमी से व्यापारिक सहयोग को नई गति मिलेगी और भारत की 140 करोड़ जनता की ओर से अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का आभार व्यक्त किया।

दोनों लोकतंत्रों का साझा प्रयास

प्रधानमंत्री ने कहा कि जब दुनिया के दो बड़े लोकतंत्र और प्रमुख अर्थव्यवस्थाएं साथ मिलकर काम करती हैं, तो इससे पारस्परिक लाभ और वैश्विक समृद्धि के नए अवसर पैदा होते हैं। उन्होंने वैश्विक शांति और स्थिरता के लिए राष्ट्रपति ट्रंप के प्रयासों की भी सराहना की।

पिछली बातचीत और सहमति

इससे पहले राष्ट्रपति ट्रंप और प्रधानमंत्री मोदी के बीच फोन पर बातचीत हुई थी, जिसमें व्यापार, ऊर्जा सहयोग और रूस-यूक्रेन युद्ध जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई। ट्रंप ने कहा कि भारत अमेरिका से अधिक तेल खरीदने और व्यापारिक बाधाओं को कम करने पर सहमत हुआ है। उन्होंने इसे भारत-अमेरिका संबंधों में एक नई उपलब्धि बताया।

Amit sahu
Author: Amit sahu

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई