सक्ती में 15 फरवरी को महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर भव्य शिव बारात का आयोजन, प्रशासन को सुरक्षा हेतु आमंत्रण

SHARE:

शिव बारात आयोजन समिति ने प्रशासनिक अधिकारियों से मुलाकात कर दिया आमंत्रण

सक्ती शहर में इस वर्ष भी महाशिवरात्रि पर 15 फरवरी को भव्य शिव बारात का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए आयोजन समिति के अध्यक्ष चिराग अग्रवाल के नेतृत्व में समिति के सदस्यों ने सक्ती जिले के कलेक्टर अमृत विकास तोपनो, पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर और एडिशनल कलेक्टर लकड़ा जी से मुलाकात की। समिति ने सभी प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों को आमंत्रित किया और आयोजन की विशालता को देखते हुए आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था उपलब्ध कराने का अनुरोध किया।

अध्यक्ष चिराग अग्रवाल ने शिव बारात की भव्यता के बारे में अवगत कराया
मुलाकात के दौरान समिति के सदस्यों ने अधिकारियों का स्वागत किया और उन्हें सम्मानपूर्वक कार्यक्रम में आने का निमंत्रण दिया। आयोजन समिति ने शिव बारात की भव्यता और शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरने वाली प्रक्रिया की जानकारी दी। प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों ने समिति को आश्वस्त किया कि वे व्यवस्थित रूप से कार्यक्रम को सम्पन्न कराने में सहयोग देंगे।

सुरक्षा व्यवस्था और पुलिस बल की मांग
शिव बारात आयोजन समिति ने ज्ञापन में बताया कि यह बारात हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी 15 फरवरी, रविवार को आयोजित की जा रही है। बारात रेल्वे स्टेशन सक्ती से प्रारंभ होकर नगर भ्रमण करेगी और अंततः पं. दिनदयाल उपाध्याय स्टेडियम बाजार ग्राउंड में भव्य वरमाला एवं भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। इसमें लगभग 8,000 से 10,000 भक्त शामिल होने का अनुमान है। बारात में 10 से अधिक बाजे, डीजे, धुमाल और सुप्रसिद्ध झांकियों का प्रदर्शन होगा। समिति ने 50 से अधिक पुलिस सुरक्षा बल उपलब्ध कराने और बारात की अनुमति देने का अनुरोध किया है।

शिव बारात का व्यापक प्रचार और भव्यता प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर पर प्रसिद्ध
सक्ती जिले के विभिन्न स्थानों पर बड़े-बड़े होर्डिंग्स लगाए गए हैं और व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। आयोजन समिति के अनुसार हजारों शिव भक्त इस बारात में शामिल होंगे। यह शिव बारात विगत कई दशकों से लगातार आयोजित हो रही है और प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर पर अपनी भव्यता के लिए प्रसिद्ध है।

Amit sahu
Author: Amit sahu

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई