जांजगीर-चांपा में गणतंत्र दिवस पर कलेक्टोरेट और कलेक्टर निवास में शान से फहरा तिरंगा, संविधान के मूल कर्तव्यों के पालन का संदेश

SHARE:

कलेक्टोरेट परिसर में ध्वजारोहण, राष्ट्रगान के साथ हुआ गणतंत्र दिवस समारोह

जांजगीर-चांपा। गणतंत्र दिवस के अवसर पर कलेक्टोरेट कार्यालय परिसर में कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने ध्वज फहराया। इस दौरान अधिकारी-कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत का गायन किया। कलेक्टर ने जिलेवासियों सहित उपस्थित सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।


महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण, दी श्रद्धांजलि

ध्वजारोहण के पश्चात कलेक्टर ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए और उनके आदर्शों को आत्मसात करने का संदेश दिया।


संविधान दिवस की याद, मूल कर्तव्यों के पालन का आह्वान

कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कलेक्टर ने कहा कि 26 जनवरी 1950 को देश में संविधान लागू हुआ था, जिसने भारत को एक सशक्त लोकतांत्रिक राष्ट्र के रूप में पहचान दी।

 


अधिकारी-कर्मचारी जिम्मेदारी से निभाएं अपने दायित्व: कलेक्टर

कलेक्टर ने संविधान में निहित मूल कर्तव्यों की रक्षा करने का आह्वान करते हुए कहा कि प्रत्येक अधिकारी और कर्मचारी अपने कार्यों का निर्वहन निष्ठा, ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ करें। उन्होंने कहा कि संवैधानिक मूल्यों का सम्मान करते हुए योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।


जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी रहे उपस्थित

इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ गोकुल रावटे, अपर कलेक्टर ज्ञानेन्द्र सिंह ठाकुर, संयुक्त कलेक्टर संदीप सिंह ठाकुर, संयुक्त कलेक्टर स्निग्धा तिवारी सहित कलेक्टर कार्यालय और विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।


कलेक्टर निवास में भी फहराया गया तिरंगा

गणतंत्र दिवस के अवसर पर कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने कलेक्टर निवास में भी ध्वजारोहण किया। इस दौरान उन्होंने उपस्थित अधिकारी-कर्मचारियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए देश सेवा और संविधान की रक्षा के संकल्प को दोहराया।

 

Amit sahu
Author: Amit sahu

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई