Gariaband Dance Case : अश्लील डांस की परमिशन देने वाले SDM तुलसीदास मरकाम सस्पेंड

SHARE:

गरियाबंद के अश्लील डांस मामले में एक्शन लिया गया है। डांस की परमिशन देने वाले SDM तुलसीदास मरकाम को सस्पेंड कर दिया गया है। उन्होंने कारण बताओ नोटिस का संतोषजनक जवाब नहीं दिया।

Gariaband Obscene Dance SDM Suspend: गरियाबंद में अश्लील डांस मामले में SDM तुलसीदास मरकाम के खिलाफ एक्शन लिया गया है। ओपेरा कार्यक्रम में अश्लील डांस की अनुमति देने वाले SDM तुलसीदास मरकाम को सस्पेंड कर दिया गया है। रायपुर संभाग के आयुक्त ने आदेश जारी किया। कार्यक्रम में SDM तुलसीदास मरकाम खुद भी मौजूद थे।

SDM पर अश्लील डांस को बढ़ावा देने का आरोप

SDM तुलसीदास मरकाम पर आरोप है कि वे खुद इस कार्यक्रम में शामिल हुए थे और अश्लील डांस को बढ़ावा दिया था। कमिश्नर महादेव कावरे ने जांच रिपोर्ट के आधार पर SDM तुलसीदास मरकाम को सस्पेंड करने का आदेश दिया।

अश्लील डांस देख रहे थे SDM और पुलिसकर्मी

मामले की जांच में सामने आया कि अश्लील डांस के लिए नियम के खिलाफ अनुमति दी गई थी। कार्यक्रम में डांसर्स ने अश्लील डांस किया। वे स्टेज पर कपड़े उतारकर पब्लिक को प्राइवेट पार्ट्स दिखाती नजर आई थीं। डांस प्रोग्राम में SDM तुलसीदास मरकाम और पुलिसकर्मी भी मौजूद थे। वे पैसे लुटाते और वीडियो बनाते दिखे थे।

पुलिसकर्मी भी सस्पेंड

अश्लील डांस प्रोग्राम में ऑर्केस्ट्रा डांसर्स से KISS लेने वाले और मस्ती करने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ एक्शन लिया है। देवभोग थाने में पोस्टेड हेड कॉन्स्टेबल डिलोचन रावटे, कॉन्स्टेबल शुभम चौहान और कॉन्स्टेबल जय कंसारी को सस्पेंड किया गया है।

Amit sahu
Author: Amit sahu

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई