17 दिसंबर को निकलेगी ‘पेंशनर्स सम्मान रैली’, पेंशनभोगियों के अधिकार और TRQ संशोधन पर उठेगा बड़ा मुद्दा

SHARE:

रायगढ़ में 17 दिसंबर राष्ट्रीय पेंशनर्स दिवस पर पेंशनर्स सम्मान रैली निकाली जाएगी। इसके लिए अधिकारी–कर्मचारी पेंशनर्स एसोसिएशन की जिला शाखा रायगढ़ की महत्वपूर्ण बैठक अभियंता भवन में संपन्न हुई, जिसकी अध्यक्षता शेख कलीमुल्लाह ने की।


बैठक में पेंशनरों के अधिकारों पर विस्तृत चर्चा

बैठक में बताया गया कि केंद्र सरकार द्वारा जारी टीआरक्यू और वित्त अधिनियम 2025 के कई प्रावधान पेंशनरों के हितों के विरुद्ध हैं। राज्य सरकार द्वारा भी पेंशनरों के वैध अधिकारों की अनदेखी और “मोदी गारंटी” लागू न होने पर चिंता व्यक्त की गई।

सदस्यों ने कहा कि इन नीतियों से पेंशनरों को आर्थिक नुकसान हो रहा है। इस संबंध में केंद्र एवं राज्य सरकार को ज्ञापन सौंपने का निर्णय लिया गया।


रेलवे में वरिष्ठ नागरिक रियायत बहाल करने की मांग

बैठक में बताया गया कि रेलवे प्रशासन ने टिकटों से कोरोना अधिभार तो हटा दिया है, लेकिन सीनियर सिटिजन कंसेशन अब तक बहाल नहीं किया गया है। एसोसिएशन ने इसे जल्द लागू करने की आवश्यकता पर जोर दिया।


रायगढ़ में ‘सियान सदन’ बनाने की पहल

वरिष्ठ नागरिकों की सुविधा के लिए रायगढ़ में “सियान सदन” बनाए जाने की दिशा में भी कदम आगे बढ़ाए गए। इसके लिए वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक ओ.पी. चौधरी, महापौर और सभापति से भेंट करने का निर्णय हुआ।


17 दिसंबर को पेंशनर्स सम्मान रैली का आयोजन

बैठक में तय किया गया कि 17 दिसंबर को पेंशनर्स दिवस के अवसर पर “पेंशनर्स सम्मान रैली” आयोजित की जाएगी। यह रैली देश के विकास में योगदान देने वाले पेंशनर्स तथा उनके अधिकारों के लिए संघर्ष करने वाले डी.एस. नकारा को समर्पित रहेगी।
रैली में केंद्र, राज्य तथा सभी विभागों के पेंशनरों को आमंत्रित किया जाएगा।


पदाधिकारियों की उपस्थिति

बैठक में संरक्षक पी. बाकला, अध्यक्ष शेख कलीमुल्लाह, सचिव आर.एन. साहू, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विष्णु यादव, उपाध्यक्ष के.के. स्वर्णकार, रवि गुप्ता, यू.आर. पटेल सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठ सदस्य उपस्थित रहे।

 

Amit sahu
Author: Amit sahu

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई