CG News: अब घर बैठे बनेगा Ayushman Card, मोबाइल और Aadhaar से कुछ सेकंड में तैयार होगा कार्ड

SHARE:

 Ayushman Card Online सुविधा शुरू

छत्तीसगढ़ में आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के लाखों लाभार्थियों के लिए बड़ी राहत की खबर है। अब Ayushman Card Online बनवाने के लिए लोगों को न तो जनसेवा केंद्र जाना पड़ेगा और न ही लंबी कतारों में इंतजार करना होगा। राज्य सरकार का लक्ष्य है कि हर पात्र परिवार तक मुफ्त इलाज का लाभ बिना किसी परेशानी के पहुंचे।


सरकार ने प्रक्रिया को किया आसान, मिलेगा 5 लाख तक Free Treatment

आयुष्मान भारत योजना के तहत पात्र परिवारों को हर साल 5 लाख रुपये तक कैशलेस इलाज मिलता है। अब कार्ड बनवाने की प्रक्रिया आसान कर दी गई है। नेशनल हेल्थ अथॉरिटी और राज्य सरकार ने मिलकर ऐसी व्यवस्था बनाई है, जिससे लोग घर बैठे मोबाइल से ही PMJAY Card बना सकेंगे।


अब सिर्फ मोबाइल और आधार नंबर से बनेगा PMJAY Card

नई प्रक्रिया में किसी दस्तावेज या केंद्र जाने की जरूरत नहीं है। लाभार्थी को केवल मोबाइल और आधार नंबर चाहिए।

  • सबसे पहले mera.pmjay.gov.in या PMJAY/Ayushman App पर जाएं।
  • नाम, मोबाइल, राशन कार्ड या आधार से पात्रता जांचें।
  • पात्रता मिलने पर ऐप में लॉग इन कर आधार नंबर डालें।
  • आधार से लिंक मोबाइल पर आने वाले OTP से पहचान सत्यापित होगी।
  • इसके बाद मोबाइल कैमरे से फोटो ली जाएगी और कुछ ही सेकंड में कार्ड जनरेट हो जाएगा।

दूरस्थ गांवों में रहने वालों को बड़ी राहत

लाभार्थी अपने आयुष्मान कार्ड को मोबाइल में डाउनलोड कर सकते हैं, जिसे अस्पताल में दिखाकर इलाज शुरू हो जाता है। यह सुविधा खासकर दूर-दराज के गांवों में रहने वाले बुजुर्गों, महिलाओं और कामकाजी लोगों के लिए बेहद उपयोगी साबित होगी।

 

 

Amit sahu
Author: Amit sahu

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई