▪️पूज्य माताश्री हीराबेन मोदी की स्मृति में होगी श्रीशिव महापुराण कथा
▪️ विश्वविख्यात बाल कथाव्यास कृष्णा दुबे के श्रीमुख से बहेगी शिवभक्ति की गंगा
▪️9 से 16 जनवरी तक ग्राम खम्हार में होगा दिव्य आयोजन, आयोजक: मन्नू ,पदमा राठिया(कुनकुनी, ब्लॉक खरसिया, जिला रायगढ़,छ.ग.)


खरसिया। विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता, देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्म देने वाली माता सामान्य जननी नहीं हो सकती। जिन्होंने एक राष्ट्रपुत्र को जन्म दिया और नरेंद्र मोदी ने अपने लगन, मेहनत और कर्मों से राष्ट्र का गौरव पूरे विश्व में लहराया। उनके स्वर्गीय पूज्य माताश्री हीराबेन मोदी की पावन स्मृति में छत्तीसगढ़ में रायगढ़ जिले के खरसिया विकासखंड के गांव खम्हार में दिव्य श्रीशिव महापुराण की कथा का भव्य आयोजन 9 जनवरी से 16 जनवरी तक किया जा रहा है। यह धार्मिक अनुष्ठान खम्हार के हाई स्कूल मैदान के बगल में दोपहर 2:00 बजे से संध्या 5:00 बजे तक किया जाएगा, जिसमें अकोला महाराष्ट्र के निवासी अंतरराष्ट्रीय बालकथा व्यास कृष्णा दुबे जी के श्रीमुख से श्रीशिव भक्ति की पावन गंगा बहेगी।
श्रीशिव महापुराण कथा का यह दिव्य आयोजन कुनकुनी के मन्नू राठिया एवं पदमा राठिया द्वारा करवाया जा रहा है। 9 जनवरी को मांगलिक कलशयात्रा निकलेगी, वहीं 10 जनवरी से श्रीशिव भक्ति की पावन गंगा बहेगी।


आयोजक: मन्नू ,पदमा राठिया(कुनकुनी, ब्लॉक खरसिया, जिला रायगढ़, छ.ग., मो.9753465480)















































