*⏩भारत की बेटियों ने इतिहास रच दिया “विश्व कप हमारा है”: ओम प्रकाश चौधरी मंत्री छ.ग.शासन।*


रायपुर/ छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश चौधरी ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम को विश्व कप चैम्पियन बनने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
ओपी चौधरी ने कहा की आईसीसी महिला विश्व कप के फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को हराकर भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने विश्व विजेता का ताज जीतकर इतिहास रच दिया। पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करने वाली भारतीय टीम ने साबित कर दिया कि हमारी बेटियां किसी से कम नहीं।
यह जीत हमारे छत्तीसगढ़ के लिए बेहद खास है। राज्य की स्थापना के 25वें वर्षगांठ पर जहां पूरा छ्तीसगढ़ राज्योत्सव के रंग में रंगा है, ऐसे में भारत की बेटियों की यह ऐतिहासिक और अविस्मरणीय जीत सोने पर सुहागा के समान है।
आपकी कड़ी मेहनत और प्रतिबद्धता से आज पूरा देश गौरवान्वित है। इस अभूतपूर्व जीत के लिए पूरी टीम को बहुत-बहुत बधाई।
जय हिंद, जय भारत!🇮🇳🇮🇳














































