▪️नवीन प्रतिष्ठान शांति देवी ट्रेक्टर एजेंसी जांजगीर का प्रभारी मंत्री खुशवंत सिंह व सांसद कमलेश जांगड़े के कर कमलों से हुआ विधिवत शुभारंभ।

जांजगीर / जिला पंचायत सदस्य एवं सभापति सुश्री आशा साव जी के नवीन प्रतिष्ठान शांति देवी ट्रेक्टर एजेंसी जांजगीर का प्रभारी मंत्री खुशवंत सिंह व सांसद कमलेश जांगड़े के कर कमलों से विधिवत शुभारंभ हुआ।
प्रभारी मंत्री खुशवंत सिंह ने नवीन प्रतिष्ठान के शुभारंभ के लिए अवसर पर पूरे साव परिवार को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
उन्होंने कहा की NextGenGST रिफॉर्म से पूरे देश के किसान उत्साहित हैं। ट्रैक्टर और उनके पार्ट्स में भी GST घटने से आज किसान बड़ी संख्या में ट्रेक्टर खरीद रहे है। भाजपा सरकार में किसान निरंतर आर्थिक रुप से मजबूत हो रहे हैं।
















































