▪️आरएसएस के सौ वर्ष पूर्ण, खरसिया में मनाया गया विजय दशमी पर्व,निकाला गया पथ संचलन।

खरसिया । राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना के सौ वर्ष पूर्ण होने पर पूरे उत्साह,अनुशासन और गरिमा के साथ खरसिया नगर के बस्ती क्रमांक 2 (बलिदानी हेमू कालानी बस्ती )में विजयादशमी पर्व, शस्त्र पूजन,पथ संचलन किया गया।
जिसमें मुख्य अतिथि सेवानिवृत पुलिस अधिकारी ग्रहण सिंह राठौर, मुख्य वक्ता विभाग प्रचारक डॉ. राजकुमार भारद्वाज, नगर कार्यवाह अमित चंदवानी की गरिमामई उपस्थिति रही।
मुख्य वक्ता विभाग प्रचारक डॉ. राजकुमार भारद्वाज द्वारा संघ के 100 वर्ष, बौद्धिक विचार, सामाजिक समरसता पर उद्बोधन प्राप्त हुआ।
बस्ती क्रमांक 2 के बड़ी संख्या में स्वयंसेवकों के द्वारा उत्साहपूर्वक अनुशासन में पथ संचलन निकाला गया। सभी स्वयंसेवक पूर्ण गणवेश में कदमताल करते हुए पथ संचलन में भाग लिये। बड़ी संख्या में पुरुष,महिलाएं, बच्चों ने सड़क किनारे और अपने अपने घरों की छतों के ऊपर खड़े होकर पुष्प वर्षा कर स्वयंसेवकों का स्वागत किया, स्वयंसेवकों ने पथ संचलन के माध्यम से संघ की संगठित शक्ति और अनुशासन का प्रदर्शन किया।















































