Maharashtra Politics: शरद पवार तय करेंगे अगला डिप्टी CM, NCP विलय के संकेत तेज

SHARE:

अजित पवार की जगह डिप्टी CM का फैसला पवार परिवार करेगा
Maharashtra की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। सूत्रों के अनुसार, शरद पवार ही यह तय करेंगे कि अजित पवार की जगह डिप्टी CM कौन बनेगा। NCP के अजित गुट और शरद गुट के विलय के भी स्पष्ट संकेत मिल रहे हैं।

पवार परिवार में अंतिम चर्चा के बाद तय होगा राजनीतिक उत्तराधिकारी
सूत्रों के मुताबिक, अजित पवार के राजनीतिक उत्तराधिकारी का निर्णय अब सीधे पवार परिवार के स्तर पर होगा। दोनों परिवार आज या कल इस पर विस्तृत चर्चा कर सकते हैं। चर्चा के बाद ही आगे की रणनीति और दोनों गुटों के विलय का फैसला तय होगा।

सुनेत्रा पवार को पार्टी कमान देने की मांग तेज
पार्टी के विधायकों और नेताओं ने सुनेत्रा पवार को पार्टी की कमान सौंपने की मांग तेज कर दी है। इसके लिए NCP नेता मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से प्रस्ताव देने की तैयारी में हैं। वरिष्ठ नेता छगन भुजबल भी मुख्यमंत्री से मुलाकात करेंगे, जहां आगे की राजनीतिक रणनीति और नेतृत्व पर चर्चा होने की संभावना है।

महायुति सरकार में विभागों का बंटवारा और नेतृत्व तय होगा
अजित पवार के पास महायुति सरकार में डिप्टी CM के साथ फाइनेंस, एक्साइज और स्पोर्ट्स विभाग थे। अब पार्टी के भीतर चर्चा चल रही है कि इन विभागों का चार्ज किसे दिया जाए और पार्टी की राष्ट्रीय नेतृत्व संरचना किस रूप में तय होगी। माना जा रहा है कि पवार परिवार जिस नाम पर सहमति बनाएगा, वही आगे राजनीतिक निर्णयों की दिशा तय करेगा।

Amit sahu
Author: Amit sahu

Leave a Comment